logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12 बॉल पर 27 रन, 3 छक्के, फिर भी अनलकी क्यों धोनी?

IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा आलोचना महेंद्र सिंह धोनी की हो रही है लेकिन उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। पढ़ें रिपोर्ट।

IPL 2025

IPL 2025. (Photo Credit: X/CSK)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अपना चौथा मैच भी गंवा बैठी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का यह सीजन उनकी टीम के लिए बुरा साबित हो रहा है। एक के बाद एक लगातार हार मिल रही है। महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी टीम को चाहकर जीत नहीं दिला पा रहे हैं। मुल्लांपुर में हुए इस मैच में पंजाब किंग्स ने सिर्फ 219 का स्कोर खड़ा किया था, धोनी ने अच्छा खेला लेकिन 18 रनों से उनकी टीम मैच जीतने से चूक गई। 

पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने कमाल का खेल दिखाया। 42 बॉल पर 9 छक्के और 7 चौक्कों की मदद से 103 रन जड़े। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा लिया। शशांक सिंह ने 36 गेंदो पर 52 रन जड़ दिए। वहीं मार्को यान्सेन ने 19 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के धुरंधरों के आगे CSK की जरा भी नहीं चली।

12 गेंद पर जड़ दिए 27 रन
महेंद्र सिंह धोनी 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे। 25 गेंदों पर 69 रन चाहिए थे। उन्होंने लगभग असंभव से लगने वाले इस मिशन को पूरा करने की कोशिश की, 12 गेंदों में 27 रन जड़ दिया, 3 छक्के मारे, 1 चौका जड़ा फिर भी वह मैच नहीं जिता पाए। 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने CSK को 18 रनों से रौंदा, नहीं चला धोनी का जादू

 

धोनी नहीं दिला पा रहे CSK को जीत
धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी भी चेन्नई सुरकिंग्स को जीत नहीं दिला सकी। महेंद्र सिंह धोनी जब पिच पर उतरे तो प्रशंसकों को लगा कि एक बार फिर CSK वापसी कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

डोवोन कॉन्वे पहले जाते तो जीत हो जाती 
डेवोन कॉन्वे 49 बॉल पर 69 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। एमएस धोनी ने 12 बॉल पर 27 रन बनाए। सबकी कोशिशों के बाद भी इस मैच का नतीजा बुरा रहा। महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंदों में 3 छक्के जड़ दिए। CSK की ओर से कुल 5 छक्के आए।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में जीती लखनऊ सुपरजाएंट्स, कोलकाता की 4 रन से हार


'धोनी में बहुत बाकी है क्रिकेट'

 महेंद्र सिंह धोनी की परफॉर्मेंस पर साइमन डोल ने कहा कि उनमें अभी बहुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि 12 गेंदों में 27 रन, पूरा मैच बदलने भर का स्कोर है। साइमन डोल ने डेवेन कॉन्वे के देरी से रिटायर होने के फैसले पर सवाल उठाया, जिसकी वजह से जडेजा को मौका नहीं मिला। 

...और इस तरह हारी CSK
पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शतकीय पारी खेल ली। शशांक सिंह के नाबाद 52 रनों की मदद से टीम का स्कोर 200 रन हो गया, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप और मिड ऑर्डर एक बार फिर ढह गया।


और पढ़ें