logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB के खिलाफ मिचेल मार्श का डबल धमाका, केएल राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त

मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 37 गेंद में 67 रन ठोके। इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने केएल राहुल का दो-दो रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Mitchell Marsh IPL 2025

मिचेल मार्श। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मिचेल मार्श ने इतिहास रच दिया है। मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के आखिरी लीग स्टेज मैच में 37 गेंद में 67 रन की आतिशी पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। मार्श ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा।

 

मार्श के बल्ले से इस सीजन 14 मैचों में 627 रन निकले। वहीं केएल राहुल ने LSG के लिए 2022 सीजन में 616 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: RCB के लिए 9 हजार रन पूरे करेंगे कोहली? LSG के खिलाफ बनेगा रिकॉर्ड!

 

LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

  • 627 - मिचेल मार्श (2025)
  • 616 - केएल राहुल (2022)
  • 524 - निकोलस पूरन (2025)
  • 520 - केएल राहुल (2024)
  • 508 - क्विंटन डी कॉक (2022)

मार्श का डबल धमाका

 

मार्श ने एक आईपीएल सीजन में LSG के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने के मामले में भी राहुल को पीछे छोड़ा। मार्श ने इस सीजन 7 बार 50 का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 6 अर्धशतक और एक शतक लगाया। राहुल ने 2022 सीजन में 6 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 2 शतक ठोके थे।

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत का गरजा बल्ला, अनोखे अंदाज में शतक किया सेलिब्रेट

 

LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

  • 7 - मिचेल मार्श (2025)
  • 6 - केएल राहुल (2022)
  • 5 - एडन मारक्रम (2025)
  • 5 - निकोलस पूरन (2025)

मार्श-पंत की विस्फोटक पारियों से LSG ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी LSG ने मार्श और कप्तान ऋषभ पंत की विस्फोटक पारियों की मदद से RCB के सामने 228 रन का विशाल टारगेट रखा। पंत ने 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। मार्श ने अपनी 67 रन की पारी में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाए।


और पढ़ें