logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुस्तफिजुर को IPL के लिए मिला NOC, DC के लिए खेलेंगे 3 मैच

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए NOC मिल गया है। वह दिल्ली कैपिटल्स के लीग स्टेज के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Mustafizur Rahman IPL 2025

मुस्तफिजुर रहमान। (File Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2025 में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है। BCB ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुस्तफिजुर को एक हफ्ते के लिए NOC दी गई है। वह 18 से 24 मई तक आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर 6 करोड़ रुपए में साइन किया था। हालांकि DC ने जब उनके साथ एग्रीमेंट का ऐलान किया, उसके बाद BCB ने कहा था कि मुस्तफिजुर ने NOC नहीं लिया है। ऐसे में मुस्तफिजुर के आईपीएल में खेलने पर संदेह था।

 

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने छोड़ा IPL, अब 11.75 करोड़ रुपए में से कितने मिलेंगे?

 

प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे मुस्तफिजुर

 

मुस्तफिजुर फिलहाल बांग्लादेश टीम के साथ UAE में हैं। BCB ने अपने बयान में कहा कि वह 17 मई को होने वाले पहले टी20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वह आईपीएल के लिए रवाना होंगे। समझा जा रहा है कि मुस्तफिजुर 18 मई की सुबह शारजाह से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ेंगे। इसी दिन शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। GT के खिलाफ मुस्तफिजुर खेलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है।

 

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बनी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुस्तफिजुर की उपस्थिति अहम साबित हो सकती है। DC को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए 3 मैचों को जीतना जरूरी है। हालांकि अगर DC प्लेऑफ में पहुंचती है तो उसे मुस्तफिजुर की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वह प्लेऑफ शुरू होने से पहले ही आईपीएल छोड़ सकते हैं।

 


और पढ़ें