logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डी गुकेश को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन डी गुकेश को मेजर ध्यनचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुकेश को सम्मानित किया।

D Gukesh Droupadi Murmu Khel Ratna

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होते डी गुकेश। (Photo Credit: Rashtrapati Bhavan/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 समारोह का आयोजन शुक्रवार (17 जनवरी) को राष्ट्रपति भवन में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में सबसे पहले भारत ीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गुकेश दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन हैं। 

 

18 साल के गुकेश ने सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को हराया था। 11 दिसंबर को गुकेश ने चैंपियनशिप के 14वें और आखिरी राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन लिरेन को हराकर खिताब जीता था।

 

'पूरे देश और खेल जगत के लिए गर्व का क्षण'

 

गुकेश को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने इसे देश और खेल जगत के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने 'X' पर लिखा, 'भारत का सर्वोच्च और सबसे प्रितिष्ठित खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर आपको ढेर सारी बधाई गुकेश। चेस में आपका बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान रहा है। आज पूरे देश और खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। भारत को गौरवान्वित करते रहें और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखें। इसी तरह आगे बढ़ते रहें।'  

 

नितिन नारंग ने चेस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने खेल मंत्री मनसुख समाधिया को भी शुक्रिया कहा।

 

 

गुकेश समेत 4 को खेल रत्न

 

डी गुकेश के अलावा पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं पेरिस पैरालिंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नवदीप समेत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

Related Topic:#D Gukesh#Khel Ratna

और पढ़ें