logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेरिस डायमंड लीग में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, यहां देखें लाइव

डायमंड लीग 2025 के पेरिस चरण में नीरज चोपड़ा के सामने जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स की चुनौती होगी। नीरज के जैवलिन थ्रो इवेंट से जुड़ी हर जानकारी यहां जानिए।

Neeraj Chopra Diamond League

नीरज चोपड़ा। (Photo Credit: Narendra Modi/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शुक्रवार (20 जून) को पेरिस डायमंड लीग 2025 में उतरेंगे। नीरज के सामने जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनेडा के एडरसन पीटर्स की चुनौती है। नीरज ने डायमंड लीग 2025 के दोहा चरण में 90 मीटर का बैरियर तोड़ा था। उन्होंने 90.23 मीटर दूर थ्रो किया। हालांकि वह दोहा चरण जीतने में कामयाब नहीं हो सके थे। जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो कर उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

 

इसके बाद नीरज और जूलियन वेबर का सामना पोलैंड के चोरजोव में ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल कम्पटीशन में हुआ। यहां भी नीरज दूसरे स्थान पर रहे। जूलियन वेबर ने 86.12 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड पर कब्जा किया। अब नीरज की नजरें पेरिस में उन्हें पछाड़ने पर होगी। नीरज डायमंड लीग के पेरिस चरण में 8 साल बाद हिस्सा ले रहे हैं। नीरज के जैवलिन थ्रो इवेंट से जुड़ी हर जानकारी यहां जानिए।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड नंबर-1 को हराने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कौन हैं दिव्या देशमुख?

कब शुरू होगा नीरज का कम्पटीशन?

पेरिस डायमंड लीग में नीरज का कम्पटीशन भारत ीय समयानुसार, 21 जून को रात 1:12 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत में नीरज का जैवलिन थ्रो इवेंट 'वान्डा डायमंड लीग' यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

डायमंड लीग के पेरिस चरण में नीरज का प्रदर्शन कैसा रहा था?

नीरज डायमंड लीग के पेरिस चरण में आखिरी बार 2017 में उतरे थे। वह 84.67 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। जर्मनी के जोहानेस वेटर (88.74 मीटर) ने उस इवेंट में पहला स्थान हासिल किया था। 

 

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट में खेलेंगी अनाया बांगर? BCCI और ICC से की बड़ी डिमांड

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज का इनसे होगा मुकाबला

  • लुइज मौरिसियो दा सिल्वा (पर्सनल बेस्ट - 85.91 मीटर)
  • एंड्रियन मार्डेरे (पर्सनल बेस्ट  - 86.66 मीटर)
  • एंडरसन पीटर्स (पर्सनल बेस्ट  - 93.07 मीटर)
  • केशोर्न वाल्कोट (पर्सनल बेस्ट  - 90.15 मीटर)
  • जूलियन वेबर (पर्सनल बेस्ट  - 91.06 मीटर)
  • जूलियस येगो (पर्सनल बेस्ट  - 92.72 मीटर)


और पढ़ें