logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विराट कोहली के नन्हे फैन ने रोहित शर्मा के छुए पैर, 'हिटमैन' ने यूं दिया रिएक्शन

रोहित शर्मा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे थे। मैच के दौरान कई बार फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने की कोशिश की। इस बीच एक नन्हे फैन का वीडिया वायरल है।

Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy

रोहित शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारत ीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे। रोहित ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ 155 रन की पारी खेली, तो कोहली ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आंध्र के सामने 131 रन जड़े। CoE में फैंस की एंट्री नहीं थी, जिससे वे कोहली की बैटिंग नहीं देख सके।

 

वहीं रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने के लिए सवाई मान सिंह स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रोहित की बैटिंग के दौरान कई बार फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने की कोशिश की। एक फैन ने पिच पर पहुंचकर उन्हें किस करने का भी प्रयास किया। मैच के बाद रोहित के पास अचानक एक नन्हा फैन पहुंचा। उसने विराट कोहली के नाम की जर्सी पहन रखी थी। नन्हे फैन ने रोहित के पास पहुंचकर उनके पैर छुए। रोहित ने उसे प्यार से रोका और उसकी पीठ थपथपाते हुए दुलार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: खेल रत्न के लिए हार्दिक, अर्जुन अवॉर्ड के लिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट? देखिए लिस्ट

रोहित ने जड़े 9 छक्के

भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के सामने सिक्किम की कमजोर चुनौती थी। सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। आशीष थापा ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 6 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। सिक्किम ने पूरे 50 ओवर बैटिंग की लेकिन वह मुंबई को बड़ा टारगेट नहीं दे पाई। 

 

यह भी पढ़ें: एशेज ने खत्म किया ओली पोप का टेस्ट करियर? भारत के खिलाफ जड़ा था आखिरी शतक

 

रोहित शर्मा ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 94 गेंद में 18 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए ताबड़तोड़ 155 रन ठोके। उन्हें क्रांति कुमार ने विकेट के पीछे लपकवाया। वह जब आउट हुए, उस समय मुंबई जीत से महज 11 रन दूर थी। मुशीर खान (नाबाद 27) और सरफराज खान (नाबाद 8) दोनों भाइयों ने मिलकर मुंबई को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। मुंबई की टीम अपना अगला मैच शुक्रवार को जयपुर में ही उत्तराखंड से खेलेगी।


और पढ़ें