logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AUS: 'विराट कोहली जिद्दी हैं,' संजय मांजरेकर ने ऐसा क्यों कहा?

विराट कोहली एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजय मांजरेकर ने ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों पर उनकी कमजोरी पर सवाल उठाया है।

Virat Kohli Drive

विराट कोहली। (फोटो - BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ( 6 दिसंबर) से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ। एडिलेड ओवल मैदान पर यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। डिनर ब्रेक तक 82 रन पर 4 विकेट गिर गए हैं। एडिलेड में 3 टेस्ट शतक जड़ चुके विराट कोहली महज 7 रन बनाकर चलते बने। कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर स्लिप में लपके गए। इसी बात पर उन्हें पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जिद्दी कहा है।

 

संजय मांजरेकर क्या बोले?

 

संजय मांजरेकर ने कोहली के आउट होने के तरीके पर निराशा जताई। मांजरेकर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर अपने खेल में सुधार नहीं करने को लेकर कोहली की आलोचना भी की। उन्होंने X पर लिखा, 'विराट का औसत गिरकर 48 पर आने के पीछे की बड़ी वजह ऑफ स्टंप के बाहर की उनकी कमजोरी है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि इससे निपटने के लिए कोई अन्य तरीका न अपनाने की उनकी जिद है।'

 

 

असमंजस में फंसे कोहली

 

केएल राहुल (37) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कोहली अपनी चौथी गेंद पर बाल-बाल बचे। उन्होंने दूर की गेंद पर बल्ला चलाया था, वह भाग्यशाली रहे कि गेंद गली और प्वाइंट के बीच से गई। दो गेंद बाद कोहली ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खूबसूरत ड्राइव लगाया। ऐसा लगा कि यहां से वह लय हासिल कर लेंगे लेकिन ये हो नहीं सका। अगली ही गेंद पर वह चलते बने। मिचेल स्टार्क की बाहर की लेंथ गेंद पर कोहली असमंजस में थे कि छोड़ें या खेलें। जब तक वह कुछ समझते बल्ले पर लगकर गेंद स्टीव स्मिथ के हाथों में समा गई।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

 

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

 

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्सवीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), नेथन लायन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बौलेंड


और पढ़ें