logo

मूड

ट्रेंडिंग:

श्रेयस अय्यर: पृथ्वी शॉ को बच्चे की तरह नहीं सिखा सकते

अपनी कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने के बाद श्रेयस अय्यर ने पृथ्वी शॉ के बारे में क्या कुछ बोला। सब जानिए यहां।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर। (फोटो - Shreyas Iyer/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मुंबई ने एक और घरेलू टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। रविवार, 15 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में खेले गए इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसे मुंबई ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई की टीम दूसरी पारी SMAT चैंपियन बनी।

 

खिताबी जीत के बाद जब श्रेयस अय्यर मीडिया से बात करने आए तो उनसे खराब दौर से गुजर रहे उनके साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को लेकर भी सवाल किया गया। पृथ्वी ने टूर्नामेंट में 9 पारियों में 197 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 13 छक्के निकले। पृथ्वी को हाल ही में मुंबई की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। पृथ्वी यहां तक कि अपना बेस प्राइस घटाकर 75 लाख कर दिया था, फिर भी उन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। श्रेयस ने मीडिया से कहा कि पृथ्वी के पास भरपूर टैलेंट हैं, मगर उन्हें वर्क एथिक्स सुधारने की जरूरत है।

 

पृथ्वी शॉ के बारे में क्या बोले श्रेयस अय्यर?

 

श्रेयस ने पृथ्वी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे पर्सनली लगता है कि वह (पृथ्वी शॉ) गॉड गिफ्टेड खिलाड़ी है। उसके पास जिस तरह का टैलेंट है, वैसा किसी के पास नहीं है। उसे बस अपना वर्क एथिक्स सुधारने की जरूरत है। उसे एथिक्स ठीक करना होगा। और अगर वह ऐसा कर लेता है तब वह सातवें स्थान पर जा सकता है।"

 

उन्होंने आगे कहा, 'हम किसी को बच्चे की तरह नहीं सिखा सकते। उसने काफी क्रिकेट खेला है। सबने उसे इनपुट दिए हैं। आखिरकार यह उसका खुद का काम कि इससे कैसे आगे जाना है। उसने पहले भी ऐसा किया है। उसे फोकस करना होगा। उसे सोच-विचार करना होगा। उसे खुद से ही जवाब मिलेगा। कोई उस पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं बना सकता है।'


और पढ़ें