logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025 में आई सूर्या की आंधी, उथप्पा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में प्रचंड फॉर्म में हैं। सूर्या ने रॉबिन उथप्पा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Suryakumar Yadav IPL 2025

सूर्यकुमार यादव। (Photo Credit: Mumbai Indians/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में तहलका मचा रखा है। 33 साल के सूर्या ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वह अब तक 11 मैचों में 67.85 की औसत से 475 रन बना चुके हैं। सूर्या ने 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंद में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन (456) और विराट कोहली (443) को पीछे छोड़ दिया। 

 

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के मिस्टर 'कंसिस्टेंट' ने अपनी 48 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। सूर्या आईपीएल में लगातार 11 पारियों में 25 प्लस स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इस सीजन उन्होंने हर मैच में कम से कम 25 रन जरूर बनाए हैं। सूर्या ने रॉबिन उथप्पा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उथप्पा ने आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए ओपनिंग करते हुए लगातार 10 पारियों में 25 रन का आंकड़ा पार किया था। 

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं, टॉप-2 है ट्रॉफी की गारंटी!

 

आईपीएल लगातार सबसे ज्यादा 25 प्लस स्कोर करने के मामले में तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और साई सुदर्शन हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने लगातार 9 पारियों में यह कारनामा किया है। 

 

IPL में लगातार सबसे ज्यादा बार 25 स्कोर करने वाले बल्लेबाज: 

  • सूर्यकुमार यादव - 11 (2025)*
  • रॉबिन उथप्पा - 10 (2014)
  • स्टीव स्मिथ - 9 (2016-17)
  • विराट कोहली - 9 (2024-25)
  • साई सुदर्शन - 9 (2023-24)

यह भी पढ़ें: 3 स्पिनर्स खिलाए तो KKR की जीत पक्की, अब प्लेऑफ दूर नहीं!

 

MI को बनाया नंबर 1

 

मुंबई इंडियंस की टीम 12 अप्रैल तक पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर थी। उसे 5 मैचों में 1 ही जीत मिली थी। इसके बाद से MI ने लगाताार 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस की इस धांसू कमबैक में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा है। उन्होंने आतिशी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में मदद की है। प्लेऑफ में जगह बनाने के मुंहाने पर खड़ी मुंबई इंडियंस को सूर्या से आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।


और पढ़ें