logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आयुष म्हात्रे: उम्र 17 साल, अनसोल्ड रहे, अब ऋतुराज को करेंगे रिप्लेस!

ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया है, अब उन्हें आयुष म्हात्रे रिप्लेस कर सकते हैं।

Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे। (Photo Credit: BCCI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं। उनकी कोहनी में फैक्चर है, अब उन्हें एक 17 साल का खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है। आयुष म्हात्रे नाम के इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ले ली है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम में, नए सलामी बल्लेबाज आयुष की एंट्री हुई है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स 5 बार की चैंपियन रही है, अब आयुष के सिर बड़ी जिम्मेदारी है। आयुष म्हात्रे का IPL ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह अनसोल्ड रहे थे, अब उन्हें एक स्टार क्रिकेटर की जगह मौका मिला है। महेंद्र सिंह धोनी की अनुभवी में उनकी एंट्री चौंकाने वाली रही है। 

कैसे हुआ सलेक्शन?
CSK इस IPL में बेहद कमजोर नजर आई है, कई मैच हार चुकी है, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अब तक वह इस टीम से जुड़े नहीं है, ऐसे में अगले कुछ दिनो्ं तक वह इसी टीम की ओर से खेल सकते हैं। फ्रांचाइजी में उनकी क्विक एंट्री हुई है। CSK ने आयुष म्हात्रे को चेन्नई में ट्रायल के लिए बुलाया था। यहां गुजरात के उर्विल पटेल, उत्तर प्रदेश के सलमान निजार और पृथ्वी शॉ पर भी रेस में थे लेकिन आयुष सब पर भारी पड़े।

यह भी पढ़ें: MI ने DC के जबड़े से छीना मैच, बेकार गई करुण नायर की कमबैक पारी

कब खेलेंगे पहला मैच?
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक वह आने वाले कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुडेंगे। CSK की टीम लखनऊ में है, जहां वे सोमवार को सातवां मैच है। टीम ने 6 में से केवल 1 मैच जीता है और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। टीम धोनी, 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में भिड़ने वाली है। 

 

यह भी पढ़ें: PSL में फिलिस्तीन के लिए फंड जुटाएगी मोहम्मद रिजवान की टीम


आयुष म्हात्रे हैं कौन?
आयुष म्हात्रे ने 9 फर्स्ट क्लास मैच में 504 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। 7 लिस्ट ए मैचों में उनका स्कोर 458 रहा है। उन्होंने 2 शतक भी जड़ा है। अक्टूबर में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यु किया था। मुंबई क्रिकेट सर्कल में इस खिलाड़ी के भविष्य को लोग उम्मीद से देख रहे हैं। वह अभी मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 

 


और पढ़ें