logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रहाणे से झगड़े के बाद टीम छोड़ने वाले थे यशस्वी, रोहित ने मनाया

यशस्वी जायसवाल ने मन बना लिया था कि वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम से नहीं खेलेंगे लेकिन रोहित शर्मा के समझाने पर उन्होंने यू-टर्न ले लिया।

Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा। (File Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। यशस्वी के इस फैसले की वजह अजिंक्य रहाणे के साथ उनकी कथित अनबन बताई गई थी। यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी ले ली थी लेकिन अचानक खबर आई कि उन्होंने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है।

 

वह मुंबई की टीम से फिर से खेलने के लिए क्यों राजी हुए? इसका खुलासा MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने किया है। अजिंक्य नाइक ने मुंबई मिरर से बताया कि रोहित शर्मा ने यशस्वी को समझाया। रोहित ने यशस्वी से कहा कि मुंबई जैसी टीम से खेलना सम्मान की बात होती है और करियर के इस स्टेज पर उन्हें मुंबई से ही खेलना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: दिग्वेश राठी का हुआ बुरा हाल, DPL में कैसा है IPL स्टार्स का प्रदर्शन?

रोहित ने यशस्वी को दिलाई यह याद

अजिंक्य नाइक बताते हैं कि रोहित ने यशस्वी को यह भी याद दिलाया कि उन्हें मुंबई क्रिकेट की वजह से ही पहचान मिला। इसलिए यशस्वी को इस शहर का सम्मान करना चाहिए।

 

MCA अध्यक्ष ने कहा, 'रोहित ने करियर के इस स्टेज पर यशस्वी को मुंबई टीम में ही रहने के लिए कहा। उन्होंने समझाया कि मुंबई जैसी टीम से खेलना बड़े सम्मान की बात है। यह टीम 42 बार रणजी चैंपियन रह चुकी है। रोहित ने यशस्वी से ये भी कहा था कि उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट की वजह से ही उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का प्लेटफर्म मिला और इस चीज के लिए उन्हें इस शहर का सम्मान करना चाहिए'

यह भी पढ़ें: अश्विन की तरह यह काम कर लें कुलदीप, टेस्ट टीम में बन जाएगी जगह

रोहित को बड़ा भाई मानते हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह रोहित को बड़ा भाई समान मानते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़ने के बाद यशस्वी ने रिपोर्टर्स से कहा था, ' मैंने रोहित भाई को देखा और उन्हें हैलो कहा। उन्होंने मुझे यही मैसेज दिया कि खेलते रहना' बता दें कि रोहित ओवल टेस्ट के तीसरे दिन ग्राउंड पहुंचे थे।


और पढ़ें