logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सस्ते में लोन ले सकेंगे छात्र, बिहार सरकार ने जारी किए 300 करोड़

बिहार में छात्र सस्ते में चार लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। आसान सी 84 किस्तों में कर्ज की अदायगी करनी होगी। समय से पहले चुकाने पर 0.25 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

Bihar CM Nitish Kumar.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम को 300 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी की है। अब तक निगम को कुल 900 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। यह रकम स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए जारी की गई है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। निगम को यह धनराशि कर्ज और जरूरी शुरुआती खर्चों के लिए दी गई है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आगे बताया कि इस योजना के तहत निगम के माध्यम से अधिकतम 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण 4 फीसदी साधारण ब्याज दर पर दिया जाएगा। महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों को सिर्फ एक फीसदी ब्याज पर लोन मिलेगा। लोन वापसी की प्रक्रिया मोराटोरियम अवधि यानि कोर्स के खत्म होने के एक वर्ष या नौकरी मिलने के छह माह के बाद शुरू होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'देखते जाइए क्या होता है', भारत पर टैरिफ के बाद ऐसा क्यों बोले ट्रंप?

समय से पहले चुकाया लोन तो मिलेगी छूट

अगर किसी छात्र ने 2 लाख रुपये तक लोन लिया है तो वह अधिकतम 60 किस्तों और इससे बड़े लोन को 84 किस्तों में चुका सकता है। अगर किसी छात्र ने समय से पहले लोन का भुगतान किया तो उसे 0.25 फीसदी की छूट अलग से मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, अब बादल फटने पर भी उठे सवाल

युवाओं के हित में काम कर रही सरकार : सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने करीब 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और करीब 39 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है, जबकि अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को सशक्त बनाने के लिए निगम को अब तक 900 करोड़ की धनराशि दी गई है।

 

 


और पढ़ें