logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डिलीवरी बॉय बना 'दिलबर जानी', चुपके से बनाया अश्लील वीडियो, जेल हो गई

बेंगलुरु पुलिस ने सड़क पर चलती लड़कियों का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 19 साल के एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

Social Media

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बेंगलुरु पुलिस ने एक सोशल मीडिया वीडियो पर संज्ञान लेते हुए 19 साल के एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उस लड़के ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बेंगलुरु की नाइट लाइफ' कैप्शन के साथ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक महिला की वीडियो बिना उसकी परमिशन के अलग-अलग जगहों पर रिकॉर्ड की गई थी। पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही थी तो उन्हें यह वीडियो दिखा। वीडियो अश्लील था इसलिए पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

अशोक नगर पुलिस सब-इंस्पेक्टर नबी साब ने इस मामले में शिकायत की। आरोपी की पहचान दिलावर हुसैन एमडी के नाम से हुई है और वह कोथानूर में ब्यरथी का रहने वाला है। वह मूल रूप से मणिपुर का रहने वाला है और बेंगलुरु में रहकर फूड डिलीवरी का काम करता था। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'दिलबर जानी-67' पर लड़की की अश्लील वीडियो पोस्ट की थी। 

 

यह भी पढ़ेंः घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने पति की काटी जीभ और निगल गई

महिलाओं की वीडियो बनाता था

पुलिस ने बताया कि वह सड़क पर चलती लड़कियों और महिलाओं की वीडियो बनाता था। ज्यादातर वीडियो एमजी रोड, चर्च स्ट्रीट, ब्रीगेड रोड और इंदिरा नगर इलाके में रिकॉर्ड किए गए थे। वह सड़क पर चलती लड़कियों के पीछे से उनकी वीडियो बनाता था। पुलिस ने कहा कि इन वीडियो में महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस ने इन वीडियो को अश्लील माना और लड़के के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस सब-इंस्पेक्टर नबी साब ने अपनी शिकायत में लिखा है कि आरोपी ज्यादा फॉलोअर्स के लिए इस तरह की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करता था। दिलावर हुसैन एमडी के खिलाफ अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में आईटी ऐक्ट की धार 67 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जो कोई भी धारा 67 का उल्लंघन करता है, उसे तीन साल तक की कैद या 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अगर यह अपराध दोबारा किया जाता है तो सजा पांच साल तक की कैद या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता।

 

यह भी पढ़ेंः दहेज नहीं दिया तो 8 महीने के बच्चे को उल्टा लटकाकर गांव भर में घुमाया

तीन महीने से बना रहा था वीडियो

पुलिस पूछताछ में दिलावर हुसैन एमडी ने बताया कि वह पिछले 3 महीनों से इस तरह की वीडियो बना रहा था। अब तक उसने इस तरह के 14 वीडियो अपने अकाउंट पर अपलोड कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे इंस्टाग्राम को लेटर लिख कर इस इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने की मांग करेंगे। पुलिस ने यह भी कहा कि वह जल्द ही दिलावर हुसैन एमडी को कोर्ट में पेश करेंगे। बता दें कि हाल ही में ऐसे ही एक केस में पंजाब पुलिस ने भी गिरफ्तारी की थी।


और पढ़ें