हरियाणा निकाय चुनाव: वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगी।

हरियाणा निकाय चुनाव 2025। (Photo
हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है। निकाय चुनावों के लिए मतदाता उत्साहित हैं और पोलिंग बूथ पर भारी भीड़ जुड रही है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी चुनाव में वोट डाल चुके हैं।
हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 55,09,506 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 27 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या करीब 23 लाख है। 184 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इन वोटरों के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 393 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 184 अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: सूटकेस में मिली कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की लाश
किन सियासी पार्टियों में अहम लड़ाई है?
निकाय चुनाव बीजेपी और
कांग्रेस
के लिए नाक की लड़ाई बन गई है। कांग्रेस अपनी खोई हुई पकड़ मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती नजर आई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर कुमारी शैलजा तक ने प्रचार किया। वहीं बीजेपी ने भी अपने मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी थी।
#WATCH | ACP Jhajjar, Dinesh Kumar says, "Our arrangements are good. Police will keep an eye on each and every voter so that there is no bogus voting. We will keep an eye on the general public too, so that nothing untoward happens here...We are checking every booth every half an… pic.twitter.com/wKRfeW5L63
— ANI (@ANI) March 2, 2025
हरियाणा के लोकप्रिय नेता मनोहर लाल खट्टर भी स्थानीय चुनावों में बेहद सक्रिय नजर आए।
भारत
ीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दावा किया है कि राज्य में 'ट्रिपल इंजन' की
सरकार
बनेगी, जिससे प्रदेश का विकास तीन गुना तेजी से होगा। इंडियन नेशनल लोक दल, जेजेपी और एसपी जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: भारत कैसे भाषा पर लड़ने लगा? पढ़ें हिंदी विरोध की पूरी कहानी
चुनाव में मुद्दे क्या हैं
कांग्रेस बीजेपी सरकार को सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर घेर रही है। विपक्ष का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करना। स्थानीय उद्योगों और व्यवसायों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाना।
#WATCH | ACP Jhajjar, Dinesh Kumar says, "Our arrangements are good. Police will keep an eye on each and every voter so that there is no bogus voting. We will keep an eye on the general public too, so that nothing untoward happens here...We are checking every booth every half an… pic.twitter.com/wKRfeW5L63
— ANI (@ANI) March 2, 2025
नगर निगमों में कहां हो रहे हैं चुनाव?
नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। अंबाला और सोनीपत में मेयर पद के लिए उपुचनाव हो रहा है।
फरीदाबाद
गुरुग्राम
रोहतक
हिसार
करनाल
यमुना नगर
नगर परिषद
यह भी पढ़ें: दक्षिण में हिंदी का विरोध क्यों? 'थ्री लैंग्वेज वॉर' की पूरी कहानी
नगर परिषद
पटौती
थानेसर
अंबाला कैंट
सिरसा
नगर परिषद में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। सोहना में अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव हो रहा है।
#WATCH | Union Minister Manohar Lal Khattar says, "...It is the right of every citizen and they must exercise their franchise. I appeal to all voters to vote...I have never missed casting my vote." https://t.co/Ax4lsy3QCp pic.twitter.com/Xc4zQ9CHbg
— ANI (@ANI) March 2, 2025
नगर पालिका में कहां-कहां चुनाव है?
बराड़ा
बवानीखेड़ा
लोहारू
सिवानी
फर्रुखनगर
जाखल
मंडी
नारनौंद
बेरी
जुलाना
कलायत
सीवन
पुंडरी
इंद्री
नीलखोड़ी
अटेली मंडी
कनीना
तावड़ू
हथीन
कलानौर
खरखौदा
रादौर
नगर पालिका की इन सीटों पर अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव आयोजित कराए जा रहे हैं। वहीं असंध और ईस्माइलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होंगे।
कब आएंगे नतीजे?
नतीजों के लिए 12 मार्च तक इंतजार करना होगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


