logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले पत्नी फिर पति ने की खुदकुशी, हैरान करने वाली है पूरी कहानी

बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने नागपुर में खौफनाक कदम उठाया है। पत्नी के खुदकुशी के बाद शख्स ने होटल के कमरे फांसी लगाकर जान दे दी।

Nagpur News

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। बेंगलुरु से भागकर युवक नागपुर पहुंचा और वहां एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। बाद में मां ने भी अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि उनकी जान बच गई। अब महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान सूरज शिवन्ना के तौर पर हुई है। वह ऑनलाइन डिलीवरी सेवा फ्रेंचाइजी का मालिक था। इसी साल 29 अक्टूबर को उसका विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले ही सूरज की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। ससुराल वालों ने सूरज पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि सूरज इसी बात से बेहद परेशान था।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 29 अक्टूबर को सूरज ने गणवी नाम की महिला से ब्याह किया था। गणवी ने मौसी के दबाव में शादी की, मगर वह इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी के बाद सूरज और गणवी 10 दिन के हनीमून पर श्रीलंका पहुंचे। मगर यहां दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ और पांच दिन बाद ही वापस लौटना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'जो चाहिए वह बलपूर्वक ले लेंगे', जेलिंस्की-ट्रंप मीटिंग से पहले बोले पुतिन

 

रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार के लोगों ने मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गणवी अपने मायके लौट गई और वहीं पर फांसी लगाकर जान दे दी। गणवी के परिजनों ने दामाद सूरज और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।

होटल के कमरे में लगाई फांसी

सूरज के भाई संजय का आरोप है कि वह दहेज प्रताड़ना की शिकायत और ससुराल से मिल रही धमकियों से परेशान था। वह डरकर 25 दिसंबर को परिवार के साथ घर से भाग गया। पहले परिवार हैदराबाद में रुका। शुक्रवार को वहां से नागपुर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक सूरज ने रात में करीब 9:30 बजे होटल में चेक-इन किया। शनिवार की रात उसने फांसी लगा ली। मां ने करीब साढ़े 12 बजे अपने बेटे को लटका देखा। 

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद ने अल-कायदा से की RSS की तुलना, कहां से शुरू हुआ विवाद?

फंदा टूटने से बची मां की जान

बेटे के खौफनाक कदम से आहत मां ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। फांसी का फंदा टूटने की वजह से उसकी जान बच गई। 60 वर्षीय महिला की चीख-पुकार सुनकर होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा। सूरज को तुरंत नागपुर एम्स ले जाया गया। मगर उसकी जान नहीं बची।

कोई दहेज की मांग नहीं की गई: सूरज के भाई

सूरज के भाई संजय ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी है। उनका कहना है कि पत्नी की आत्महत्या के बाद सूरज को ससुराल की तरफ से धमकियां मिल रही थीं। करीब 30 लोग सूरज की तलाश में घर में घुस आए थे। संजय का दावा है कि दहेज की कोई मांग नहीं की गई थी। भाई बेहद डरा था और माफी मांग रहा था। ससुराल वालों का आरोप बेहद चौंकाने वाला है।

 

Related Topic:#karnataka

और पढ़ें