logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 साल की लड़की ने स्केटिंग करके हासिल किए 5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

17 साल की जानवी जिंदल ने अपने रिकार्ड से इतिहास रच दिया है, जानवी सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बन गई हैं, जिनके नाम फ्रीस्टाइल स्केटिंग में सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं।

Janvi Jindal

जानवी जिंदल, Photo Credit: X handle/ ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

चंडीगढ़ की रहने वाली 17 साल की जानवी जिंदल ने अब तक पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र की भारत ीय लड़की बन गई हैं, जिनके नाम फ्रीस्टाइल स्केटिंग में सबसे ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। जानवी की कहानी मेहनत, लगन और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। उन्होंने बिना किसी कोच के यूट्यूब वीडियो देखकर और घर पर ही प्रैक्टिस करके स्केटिंग सीखी है। साधारण स्तर से शुरू होकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की। ये सब उनके अनुशासन और हौसले का नतीजा है।

 

जानवी की खास बात यह है कि वह भारतीय परंपराओं को आधुनिक खेलों से जोड़ती हैं, जैसे कि स्केट्स पर भांगड़ा और योग करना। इससे उनकी कला और संस्कृति दोनों की झलक मिलती है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद जानवी दूसरी ऐसी चंडीगढ़ की निवासी हैं जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। युवराज के नाम दो रिकॉर्ड हैं।

 

यह भी पढ़ें-- ज्यादा कीमत पर 80% छूट वाला खेल होगा बंद! नियम बदलने वाली है सरकार

 

जानवी के पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • 30 सेकंड में सबसे ज्यादा 360-डिग्री रोटेशन (इनलाइन स्केट्स पर) – 27 बार
  • दो पहियों पर सबसे तेज स्लैलम (20 कोन) – 8.85 सेकंड
  • 30 सेकंड में सबसे ज्यादा एक पहिए पर 360-डिग्री रोटेशन – 42 बार
  • 1 मिनट में सबसे ज्यादा एक पहिए पर 360-डिग्री रोटेशन – 72 बार
  • लगातार सबसे ज्यादा एक पहिए पर 360-डिग्री रोटेशन – 22 बार

जानवी के पिता ने दी कोचिंग

जानवी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मुनीश जिंदल को देती हैं। जब कोई प्रोफेशनल कोच नहीं मिला, तो उनके पिता ही उनके कोच बन गए। मुनीश बताते हैं, 'जानवी की ट्रेनिंग करीब 5-7 साल पहले शुरू हुई। हमने कोच ढूंढ़ा लेकिन कोई नहीं मिला। तब मैंने इंटरनेट से खुद सीखा और जानवी को ट्रेन किया। अपने काम के बाद देर रात तक बैठकर टेक्निक्स समझना बहुत मुश्किल था लेकिन हमने हार नहीं मानी।'


और पढ़ें