logo

मूड

ट्रेंडिंग:

29 साल पहले लोगों ने मरा हुआ मान लिया, SIR शुरू हुआ तो कागज ढूंढने घर लौट आया

SIR से जुड़ा एक मामला मुजफ्फरनगर से आया है जहां 70 वर्षीय शरीफ अहमद, पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े दस्तावेज लेने के लिए अचानक घर लौट आए। इन्हें परिवार ने मरा मान लिया था।

Man returned after 29 years

29 साल बाद लौटा शख्स, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

देश के कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होने के बाद लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही SIR से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां 29 साल बाद एक आदमी अपने घर लौट कर आए हैं। 70 साल के शरीफ अहमद अचानक अपने घर खतौली आए, जबकि परिवार उन्हें मृत मान चुका था। हैरानी की बात यह है कि वह पश्चिम बंगाल में चल रहे SIR के लिए जरूरी दस्तावेज लेने वहां गए थे।

 

न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में उनके भतीजे ने बताया कि शरीफ अहमद साल 1997 से लापता थे। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की और पश्चिम बंगाल चले गए थे। वह 29 दिसंबर को वापस अपने घर लौटे।

 

यह भी पढ़ें- 8 अफसरों को पीछे छोड़कर बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं नंदिनी कौन हैं?


भतीजे ने क्या कहा?

वसीम ने कहा, 'हम कई सालों से उन्हें खोजने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें खोजते हुए पश्चिम बंगाल भी गए जहां उनकी दूसरी पत्नी ने एक पता बताया था। वहां भी ढूंढते हुए गए लेकिन सारी कोशिश नाकाम रही।' उन्होंने कहा, 'दशकों तक उनसे कोई संपर्क नहीं होने के कारण हमने उन्हें मृत मान लिया था। उनके परिवार में उनकी चार बेटियां हैं।' 

शरीफ ने भी खुशी जताई

शरीफ ने बताया कि वह बंगाल में SIR एक्सरसाइज से जुड़े डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए अपने घर लौटे। इसकी वजह से उन्हें अपने गांव से दोबारा संपर्क करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पिता और भाई सहित उनके कई करीबी परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई है।' सभी से मिलने के बाद  वह और उनका परिवार बहुत खुश है।  

 

यह भी पढ़ें- शिवसेना कैंडिडेट ने विपक्षी उम्मीदवार का फॉर्म फाड़कर निगल लिया, केस दर्ज


उन्होंने कहा, 'इतने सालों बाद परिवार से मिलकर हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खुशी का मौका था।' शरीफ ने बताया कि SIR की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह वापस पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले लौट गए और वहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।


और पढ़ें