logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में क्रेटा कार का कहर, युवक ने चार साल के मासूम को रौंदा, मौत

आरोपी युवक ने तेज रफ्तार कार से मासूम को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौत हो गई।

Mumbai car accident

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

यह घटना मुंबई में एक ड्राइवर द्वारा नागरिक संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस पर नियंत्रण खो देने और पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

इससे पहले मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर बीते 14 दिसंबर को एक सात साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं,  9 दिसंबर को कुर्ला पश्चिम में एक व्यस्त सड़क पर कई पैदल यात्रियों और वाहनों को एक बेस्ट बस से रौंद दिया था, इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 घायल हो गए थे।

 

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं

इसी महीने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सड़क दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जहां पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

पांच साल में 7 लाख से ज्यादा मौतें

रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-2022 के बीच देश में सड़क दुर्घटनाओं में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जबकि, सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में (1,08,882) दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 84,316 और महाराष्ट्र 66,370 मौतें हुईं।   


और पढ़ें