logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NCC कैडेट पद्म नामगेल ने फतह किया एवरेस्ट, इतिहास में नाम दर्ज

माउंट एवरेस्ट पर पद्म नामगेल में यह सफलता, माउंट कांग यात्से-II और माउंट अबी गामिन सहित पिछले कुछ उल्लेखनीय अभियानों के बाद हासिल की है।

NCC cadet Padma Namgel

एनसीसी कैडेट पद्म नामगेल। Photo Credit (NCC)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

एनसीसी कैडेट पद्म नामगेल ने एवरेस्ट पर फतेह प्राप्त कर लिया है। 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के कैडेट पद्म नामगेल ने 18 मई, 2025 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 10 एनसीसी कैडेट, भारत ीय सेना के जवान और शेरपा गाइड वाली 38 सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में नामगेल की यह उपलब्धि उनकी असाधारण सहनशक्ति को दिखाती है।

 

यह उपलब्धि न केवल पद्म नामगेल के लिए बल्कि पूरे एनसीसी समुदाय, पूरे देश और विशेष रूप से चंडीगढ़ के लिए गौरव की बात है। माउंट एवरेस्ट पर उन्होंने यह सफलता, माउंट कांग यात्से-II और माउंट अबी गामिन सहित पिछले कुछ उल्लेखनीय अभियानों के बाद हासिल की है।

 

 

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत 

 

दरअसल, 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी की युवाओं में उत्साह और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की समृद्ध पृष्ठभूमि रही है। पद्म नामगेल की एवरेस्ट पर फतह करने की उपलब्धि चंडीगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट

हिमालयन रेंज की माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है। हर साल पर्वतारोही एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं लेकिन सफलता बहुत कम लोगों को मिलती है। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई विश्व में सबसे कठिन मानी जाती है।

Related Topic:#Chandigarh

और पढ़ें