logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब: एक के बाद एक फट गए कई सिलेंडर; 2 की मौत, 3 घायल

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर प्लांट में धमाका हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं।

mohali explosion

इसी प्लांट में हुआ था धमाका। (Photo Credi: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पंजाब के मोहाली में बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर के प्लांट में ब्लास्ट हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ब्लास्ट जिले के इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-9 में स्थित एक प्लांट में हुआ। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

अधिकारियों का कहना है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। इस ब्लास्ट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें-- चुनाव से पहले बिहार में पकड़ी गईं 5 गन फैक्ट्रियां, 16 लोग गिरफ्तार

सुबह करीब 9 बजे हुआ था हादसा

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मोहाली की एसडीएम दमनदीप कौर ने बताया कि एक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के बाद धमाका हुआ। यह हादसा करीब 9 बजे हुआ था।

 

उन्होंने कहा, 'आज सुबह हमें ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है'

 

 

उन्होंने बताया, 'धमाका बहुत जोरदार है। सबसे पहले एक सिलेंडर फटा, जिसके बाद चेन रिएक्शन हुआ और आसपास के सिलेंडर भी फट गए। दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। आगे की जांच जारी है'

 

यह भी पढ़ें-- बाप की हत्या का बदला लेने के लिए ASI ने सुपारी देकर भाई को मरवा डाला

मरने वाले कौन थे?

दुर्घटना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान आसिफ और देवेंद्र के रूप में हुई है।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें