logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा सरकार ने रद्द कर दी ईद की छुट्टी, जानिए इस फैसले की वजह

हर साल ईद के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलती है लेकिन इस बार हरियाणा में ऐसा नहीं होगा। हरियाणा सरकार ने इस साल ईद वाली छुट्टी कैंसल कर दी है।

haryana cm nayab singh saini

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने इस साल ईद की छुट्टी कैंसल कर दी है। बताया गया है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब हरियाणा में ईद पर छुट्टी न हो रही है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए आदेश में ही इसकी वजह भी बताई गई है। इस साल के कैलेंडर में 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी बताई गई थी लेकिन हरियाणा सरकार ने अब इसे रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने इसकी वजह बताई है कि 31 मार्च को इस वित्त वर्ष का आखिरी दिन है इस वजह से इस दिन को गजटेड छुट्टी की जगह प्रतिबंध छुट्टी में बदल दिया गया है। 

 

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि 29 और 30 मार्च को साप्ताहिक छुट्टियां हैं और 31 मार्च वित्त वर्ष 2024-25 का आखिरी दिन है इसलिए 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित छुट्टी में बदला जा रहा है। हरियाणा के इस साल के कैलैंडर में मार्च महीने में तीन छुट्टियां लिखी गई थीं। 14 मार्च को होली की छुट्टी, 23 मार्च को शहीदी दिवस की छुट्टी और 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी। हालांकि, अब हरियाणा में 31 मार्च की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें- यूपी के ऊर्जा मंत्री दे रहे थे भाषण, कटी बिजली, सस्पेंड हुए SDO-JE


गजडेट छुट्टी से अलग कैसे है प्रतिबंधित छुट्टी?

 

गजटेड छुट्टी के दिन सरकारी कार्यालय पूरी तरह से बंद रखते हैं और कर्मचारियों को उस दिन काम पर आने की जरूरत नहीं होते हैं। यानी उन्हें बिना सूचना दिए ही छुट्टी मिल जाती है और सैलरी भी नहीं कटती है। वहीं, प्रतिबंधित छुट्टी के दिन अगर आपको छुट्टी लेनी है तो उसकी पूर्व अनुमति जरूरी होती है। इसके अलावा, सारे कर्मचारी एकसाथ प्रतिबंधित छुट्टी नहीं ले सकते हैं। यह छुट्टी धार्मिक त्योहार या स्थानीय उत्सवों के लिए दी जाती है। कर्मचारियों के पास विकल्प होता है कि वे कौन सी प्रतिबंधित छुट्टी लेनी है।

 

 

यानी 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित छुट्टी में बदले जाने का मतलब है कि अगर कोई इस दिन छुट्टी लेना चाहता है तो वह छुट्टी पर जा सकता है। हां, इसके लिए पूर्व अनुमति जरूरी है। ऐसे में अगर मुस्लिम कर्मचारी ईद की छुट्टी लेना चाहें तो वे पूर्व अनुमति के आधार पर छुट्टी ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 24% ही क्यों? वह फॉर्मूला जिससे 1 से 1.24 लाख हुई सांसदों की सैलरी

 

2025 के हरियाणा के कैलैंडर में इस तरह की कुल 13 प्रतिबंधित छुट्टियां हैं। इसमें मुहर्रम, करवा चौथ, छठ पूजा, गुड फ्राइडे, गोवर्धन पूजा और हरियाली तीज जैसे त्योहार शामिल हैं।


और पढ़ें