logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Blue Ghost मिशन: चंद्रमा की अनदेखी सतह पर लैंडिंग की तैयारी

Firefly Aerospace का Blue Ghost मिशन 1 की अहम प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह आज चंद्रमा के सतह पर लैन्ड करने की कोशिश करेगा।

Image Firefly Aerospace Blue Ghost

Firefly Aerospace का Blue Ghost मिशन 1(Photo Credit: Screen Grab/ Firefly Aerospace)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अंतरिक्ष में अपनी धाक जमाने के लिए दुनियाभर कई स्पेस कंपनियां काम कर रही हैं। इसी कड़ी में Firefly Aerospace के Blue Ghost मिशन 1 की रविवार को भारत ीय समय अनुसार दोपहर 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा। यह लैंडिंग चंद्रमा के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित Mare Crisium के पास Mons Latreille नाम के ज्वालामुखी क्षेत्र में की जाएगी। यह मिशन यदि सफल होता है, तो यह दूसरा निजी लैंडर होगा जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल की है।

 

शनिवार को, Firefly Aerospace ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर घोषणा की कि फ्लाइट कंट्रोलर्स ने स्पेसशिप को चंद्रमा की कक्षा में उतारने के लिए एक जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मिशन को 'Ghost Riders in the Sky' नाम दिया गया है और यह नासा के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें निजी कंपनियों के साथ मिलकर चंद्रमा से जुड़े अभियानों की लागत को कम किया जा रहा है। यह मिशन आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत किया गया है, जिसका काम आने वाले सालों में मानव को दोबारा चंद्रमा पर भेजना है।

 

यह भी पढ़ें: OpenAI के GPT-4.5 की अच्छाइयां जानते हैं, कमियां गिन लीजिए

Blue Ghost: एक अनूठा मिशन

Blue Ghost लैंडर एक सोने के रंग का यान है, जिसका आकार एक हिप्पोपोटेमस जितना बड़ा है। इसे 15 जनवरी को एक SpaceX Falcon 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। इसने पृथ्वी और चंद्रमा की यात्रा के दौरान कई तस्वीरें कैद किए। इस मिशन के साथ एक जापानी कंपनी का लैंडर भी गया था, जो मई में चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करेगा।

मिशन की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि 24 फरवरी को जब यह चंद्रमा की कक्षा में उतरना शुरू हुआ तो इसने इस ग्रह के कुछ दुर्लभ तस्वीरें लिए।

 

यह भी पढ़ें: DeepSeek, ChatGPT… कैसे सीखते हैं AI टूल? जानिए पूरा ट्रेनिंग प्रोसेस

26 फरवरी को Firefly Aerospace ने X पर एक 93-सेकंड का वीडियो साझा किया, जिसमें Blue Ghost द्वारा रिकॉर्ड किया गया क्लिप दिखाया गया था। पोस्ट में लिखा गया: 'जब आप खिड़की से बाहर देखते हैं और महसूस करते हैं कि आप अपने घर के करीब पहुंच रहे हैं!' यह वीडियो और तस्वीरें वैज्ञानिकों के लिए बहुत जरूरी हो सकती हैं। बता दें कि Bluhost नासा का CLPS प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें प्राइवेट रोबोटिक लैंडर का इस्तेमाल करके वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा तक पहुंचाए जाते हैं। इसमें चंद्रमा की सतह को स्टडी करने वाला उपकरण, रेडिएशन-टोलेरंट कंप्यूटर जैसे 10 उपकरण शामिल हैं।


और पढ़ें