logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3000 साल पहले गोरे नहीं थे अंग्रेज, स्टडी में खुलासा

bioRxiv डेटाबेस में छपे एक स्टडी में ये संभावना जताई गई है कि 3000 साल पहले यूरोपीय लोगों की त्वचा डार्क स्किन हुआ करती थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Image of Dark Skin women

सांकेतिक चित्र।(Photo Credit: Freepik AI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अब तक यह माना जाता था कि यूरोपीय लोग हमेशा से ही गोरे थे लेकिन एक नई रिसर्च ने इस बात को चुनौती दी है। हाल ही में bioRxiv डेटाबेस में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया है कि लगभग 3,000 साल पहले तक अधिकतर यूरोपीय लोगों की त्वचा डार्क स्किन हुआ करती थी।

कैसे हुआ यह स्टडी?

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ फेरारा के प्रोफेसर गुइडो बार्बुजानी और उनकी टीम ने यह स्टडी किया। उन्होंने 1,700 से 45,000 साल पहले जीवित 348 प्राचीन यूरोपीय लोगों के डीएनए पर स्टडी किया। इसके नतीजों से पता चला कि 63 प्रतिशत लोगों की डार्क स्किन थी, जबकि केवल 8 प्रतिशत लोगों की त्वचा हल्की थी।

 

यह भी पढ़ें: चांद पर पहली बार हुआ GPS का इस्तेमाल, समझिए NASA ने कैसे किया कमाल

 

इससे यह निष्कर्ष निकला कि यूरोप में गोरी त्वचा में गोरापन लगभग 3,000 साल पहले।

गोरी त्वचा का विस्तार धीरे-धीरे हुआ

स्टडी में पाया गया कि कॉपर और आयरन के युग में, यानी 5,000 से 3,000 साल पहले, भी आधे से ज्यादा लोगों की डार्क स्किन या मध्यम रंग की थी। इसके लिए वैज्ञानिकों ने प्राचीन यूरोपीय लोगों के हड्डियों और दांतों से डीएनए निकाला, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी त्वचा, आंखों और बालों का रंग कैसा था।

 

स्टडी में यह भी पाया गया कि मेसोलिथिक काल (10,000 साल पहले) में नीली आंखों वाले लोग अधिक संख्या में थे और जैसे-जैसे नवपाषाण काल (Neolithic Age) में खेती बढ़ी, वैसे-वैसे यूरोप में हल्की त्वचा वाले लोग भी बढ़ने लगे।

पहले क्या माना जाता है?

पहले वैज्ञानिक मानते थे कि लगभग 45,000 साल पहले आधुनिक मानव यूरोप आए। जब खेती शुरू हुई, तो लोगों को खाने से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिला, जिससे उनकी त्वचा में ऐसे बदलाव आए कि वे धूप से विटामिन डी बनाने में सक्षम हो सके और इससे उनकी त्वचा का रंग बदलने लगा।

 

यह भी पढ़ें- चंद्रमा पर बसने का सपना रहेगा अधूरा? मंगल है NASA का नया लक्ष्य!

चेडर मैन पर भी हुई थी स्टडी

यह पहला मौका नहीं है जब प्राचीन यूरोपीय लोगों की डार्क स्किन होने की बात सामने आई है। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने चेडर मैन (Cheddar Man) के डीएनए का विश्लेषण किया था। यह व्यक्ति 10,000 साल पहले ब्रिटेन में रहता था।

 

शोध में पता चला कि चेडर मैन के बाल भूरे, आंखें नीली और डार्क स्किन से काली थी। इसका मतलब यह था कि ब्रिटेन के पहले आधुनिक नागरिकों की डार्क स्किन थी, न कि गोरी।हालांकि, इस स्टडी पर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि क्या प्राचीन यूरोपीय लोगों के बारे में की गई ये भविष्यवाणियां पूरी तरह सटीक हैं।

Related Topic:#Science News#Science

और पढ़ें