logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हथिनी के लिए क्या हो रहा?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रिलायंस और अंबानी परिवार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसकी वजह बनी है एक हथिनी — माधुरी। कोल्हापुर ज़िले के नंदनी गांव स्थित जैन मठ की यह हथिनी वर्षों से स्थानीय लोगों की भावनाओं से जुड़ी रही है। लेकिन जब पशु अधिकार संस्था PETA ने कोर्ट में याचिका लगाई कि माधुरी की ठीक से देखभाल नहीं हो रही, तो कोर्ट के आदेश पर उसे वन्यजीव संरक्षण केंद्र वनतारा भेज दिया गया — जिसे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी संचालित करते हैं। इसके बाद लोगों में आक्रोश भड़क उठा। अनंत अंबानी की तस्वीर पर कोल्हापुरी चप्पलों की माला चढ़ाई गई, लोग जियो के सिम कार्ड छोड़ने लगे और 2 लाख से ज्यादा पत्र राष्ट्रपति को भेजे गए। सोशल मीडिया पर ReturnMadhuri ट्रेंड करने लगा। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा — “ये देश अंबानी के बेटे के बाप का नहीं है।” अब वनतारा की ओर से भी हथिनी को वापस लौटाने की बात हो रही है, लेकिन कानूनी और प्रशासनिक अड़चनें इसे मुश्किल बना रही हैं। इस पूरे विवाद को हवा देने में एक स्थानीय किसान नेता की भी अहम भूमिका रही है। इस वीडियो में जानिए कि जब सब कुछ सामने है — अदालत का आदेश, स्थानीयों का विरोध, वनतारा की सहमति — फिर भी माधुरी की वापसी क्यों नहीं हो पा रही? पूरी कहानी जानने के लिए यह वीडियो अंत तक जरूर देखें।

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें