logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह मानसिक गुलामी है', महाआर्यमन सिंधिया के पैर छूने पर क्यों भड़के लोग?

सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और बीजेपी विधायक की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में 73 साल के विधायक 31 साल के महाआर्यमन के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं।

mahanaryaman scindia

महाआर्यमन सिंधिया, Photo Credit: Screen Grab

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भारत ीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक देवेंद्र कुमार जैन महाआर्यमन के पैर छू रहे हैं। बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन की उम्र 73 साल है और वह अपने से करीब 42 साल छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

पांच जनवरी को देवेंद्र जैन का बर्थडे था। बर्थडे के मौके पर उन्होंने एक प्रोग्राम रखा था। इस प्रोग्राम में स्टेज पर केक कटिंग सेरेमनी हो रही थी। इस सेरेमनी में 31 साल के महाआर्यमन सिंधिया भी थे। मौजूद रहे। केक काटने के बाद इस उम्र में देवेंद्र जैन ने अपने से 43 साल छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छूएसाथ ही उनका आशीर्वाद लिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि महाआर्यमन ने अपने से बड़ी उम्र के विधायक को पैर छूने से रोकने की कोशिश भी नहीं की। अब इस वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंहर दिन 4 घंटे रैपिडो में कैप्टन बनकर कितना कमा लिया? हैरान करती है कमाई

पैर छूने पर क्या बोले विधायक?

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक देवेंद्र जैन ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किस संविधान में लिखा है कि अपने से छोटे व्यक्ति के पैर छूना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 5 जनवरी 2026 का है और महाआर्यमन के पैर छूना केवल उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का तरीका था। उन्होंने कहा कि लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

 

उन्होंने अपने से कम उम्र के महाआर्यमन के पैर छूने पर कहा कि वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा, 'महाआर्यमन ने खड़े होकर मेरे लिए तुम जियो हजारों साल गीत भी गया। इस सम्मान से मैं भावुक हो गया था और उनको सम्मान देने के लिए मैंने उनके पैर छुए'

लोगों ने उठाए सवाल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग विधायक और महाआर्यमन की आलोचना कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'इसे चाटुकारिता ही तो कहेंगे। अब 73 साल की उम्र में आपकों 30 साल के इंसान के पैर छूना पड़े तो इस शख्स ने बहुत बेकार जिंदगी जी है। वरना इस उम्र में अब चाहिए क्या कि जो किसी के पैरों को छूने की नौबत आई'

 

यह भी पढ़ें-कैब में घूमी, पैसे लिए, पेमेंट की बारी आई तो बोली, 'छेड़खानी का केस लगा दूंगी'

 

 

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'इनकी मानसिकता वही रजवाड़ों की गुलामी वाली है और ये लोग इससे बाहर नहीं आयेंगे। क्योंकि ये सब दरबारी मानकसिता के लोग हैं'

पार्टी ने नहीं की टिप्पणी

वीडियो वायरल होने के बाद लोग बीजेपी और महाआर्यमन सिंधिया के साथ-साथ विधायक पर भी सवाल उठा रहे हैं। पार्टी ने अभी तक वायरल वीडियो पर कोई कमेंट नहीं किया है। वीडियो वायरल होने के बाद महाआर्यमन सिंधिया ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। राजनीतिक जानकार इसे महाआर्यमन सिंधिया के बढ़ते कद से भी जोड़ रहे हैं। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें