logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहलगाम हमले का बदला लेगा लॉरेंस बिश्नोई? हाफिज सईद को दे डाली धमकी

पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर लॉरेंस विश्नोई के ग्रुप ने पाकिस्तान को खुली धमकी दी है। लॉरेंस विश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर धमकी के साथ पाकिस्तान के एक आतंकी की फोटो भी शेयर की है।

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस विश्नोई| Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर के लोगों के मन में पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर काफी नफरत भरी हुई है। पूरा देश सरकार के उस फैसले का इंतजार कर रहा है, जिससे पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया जा सके। देशभर के लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के विरोध में लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की टीम ने सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। लॉरेंस विश्नोई ग्रुप की इस पोस्ट में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को लेकर दुख व्यक्त किया गया है। साथ ही, इस पोस्ट के जरिए कहा गया है कि वे एक ऐसे शख्स की हत्या करेंगे, जो उनके लिए एक लाख के बराबर होगा। इस धमकी के साथ लॉरेंस ग्रुप की तरफ से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में रहने वाले एक आतंकी की फोटो भी शेयर की गई है।


लॉरेंस विश्नोई ग्रुप की तरफ से सोशल मीडिया पर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की फोटो शेयर की गई है। फोटो शेयर करने के साथ ही उस पर क्रॉस का चिह्न लगाया गया है। लॉरेंस विश्नोई का गिरोह भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी देना और फिर वारदात को अंजाम देना यह लॉरेंस विश्नोई ग्रुप के काम का हिस्सा बन चुका है।

 

यह भी पढ़ें- आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ और बुरे फंसे अखिलेश, समझिए पूरा मामला

कौन है हाफिज सईद? 

हाफिज सईद दुनिया के बड़े आतंकवादियों में शुमार है। हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया भी है। भारत में हुए तमाम आतंकी हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में हुए आतंकी हमले के पीछे का मास्टमाइंड हाफिज सईद ही था। वहीं, पुलवामा में जवानों से भरी बस को उड़ाने की साजिश भी इसी आतंकी ने रची थी। हाल ही में हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) भी लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा कहा जाता है। भारत कई बार पाकिस्तान से इस आतंकी को सौंपने की मांग कर चुका है लेकिन पाकिस्तान ने उसे पनाह दी हुई है। साथ ही हाफिज सईद को पाकिस्तानी आर्मी सुरक्षा भी देती है। 

 

यह भी पढ़ें- 'भारत की हार तय है', कांग्रेस के पूर्व विधायक की पोस्ट; BJP ने घेरा

लॉरेंस का ग्रुप किन देशो में ज्यादा एक्टिव है?

जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस विश्नोई का गिरोह भारत के कई राज्यों सहित देश के अलग-अलग कोनों में फैला हुआ है। इस गिरोह का सरगना लॉरेंस विश्नोई पिछले काफी समय से जेल में बंद है। हालांकि, लॉरेंस विश्नोई का गिरोह लगातार हत्या और फिरौती जैसी वारदत को अंजाम देता रहता है। इस गिरोह ने अब तक सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसे बड़े आरोपों को अपने सिर पर लिया है। इसी ग्रुप के गुर्गों ने पंजाब के काफी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ही यह ग्रुप सुर्खियों में आ गया था। अब इस गैंग की तरफ से पाकिस्तान को खुली धमकी दी गई है।


और पढ़ें